Himachal Weather Update: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन इलाकों में होगी भारी बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Ads

Himachal Weather Update: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन इलाकों में होगी भारी बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

  •  
  • Publish Date - February 2, 2026 / 10:09 PM IST,
    Updated On - February 2, 2026 / 10:15 PM IST

Himachal Weather Update/Image Credit: IBC24 File Photo

HIGHLIGHTS
  • मंगलवार को हिमाचल के मध्य और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी और बारिश की संभावना
  • कुल्लू के कोठी में 15 सेंटीमीटर बर्फबारी और चंबा के भटियात में 21.2 मिमी बारिश दर्ज
  • ताबो गांव में न्यूनतम तापमान -7.9°C रहा, शीत लहर का प्रकोप जारी

शिमला: Himachal Weather Update मौसम विभाग ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के मध्य और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, राज्य में मंगलवार को हल्की बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है तथा इसके बाद अगले रविवार तक मौसम साफ रहने के आसार हैं।

Himachal Weather Update हालांकि, राज्य की ऊंची पहाड़ियों पर शुक्रवार को भी हल्की बर्फबारी और बारिश देखी जा सकती है। इस बीच, पिछले 24 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बर्फबारी और बारिश का दौर जारी रहा। अधिकारियों ने बताया कि कुल्लू जिले के कोठी गांव में सबसे अधिक 15 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई जबकि चंबा जिले के भटियात में सबसे अधिक 21.2 मिलीमीटर बारिश हुई।

वहीं, मनाली और मंडी में भी शीत लहर का प्रकोप रहा। राज्य में सबसे कम तापमान लाहौल और स्पीति जिले के ताबो गांव में दर्ज किया गया, यहां तापमान शून्य से 7.9 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

इन्हें भी पढ़े:-

हिमाचल में मंगलवार को मौसम कैसा रहेगा?

मंगलवार को मध्य और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी और बारिश की संभावना है।

सबसे ज्यादा बर्फबारी कहां हुई?

कुल्लू जिले के कोठी गांव में 15 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई।

सबसे ज्यादा बारिश कहां हुई?

चंबा जिले के भटियात में 21.2 मिलीमीटर बारिश हुई।