Narsinghpur School Girl: स्कूल जाती छात्राओं के साथ शर्मनाक हरकत! रास्ते में मनचलों ने करते थे गंदे कमेंट्स और अश्लील इशारे, अब परिजनों ने उठाया बड़ा कदम
Narsinghpur School Girl: स्कूल जाती छात्राओं के साथ शर्मनाक हरकत! रास्ते में मनचलों ने करते थे गंदे कमेंट्स और अश्लील इशारे, अब परिजनों ने उठाया बड़ा कदम
Narsinghpur School Girl/Image Source: symbolic
- स्कूल जाती छात्राओं पर गंदे कमेंट्स
- तेंदूखेड़ा में मनचलों की शर्मनाक हरकत
- स्कूली छात्राओं से अश्लील हरकतें उजागर
नरसिंहपुर: Narsinghpur School Girl: जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में स्कूली छात्राओं के साथ गंदे कमेंट्स और अश्लील हरकतों का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्राएं अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचीं और मनचलों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
स्कूल जाती छात्राओं पर गंदे कमेंट्स! (Narsinghpur school harassment)
Narsinghpur School Girl: पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है कि जिले में इस तरह की यह दूसरी घटना है, जिससे छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार, बीते कुछ दिनों से कुछ मनचले स्कूली छात्राओं पर अश्लील टिप्पणियां कर रहे थे और आपत्तिजनक हरकतें कर रहे थे।
लगातार परेशान किए जाने के बाद छात्राएं आज अपने परिवारजनों के साथ थाने पहुंचीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए सख्त चेतावनी दी है। पुलिस का कहना है कि छात्राओं की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें
- ‘पाकिस्तान जानता है वह जीत नहीं सकता, इज़्ज़त बचाने की कोशिश…’ सांसद कीर्ति आज़ाद का बड़ा बयान, कहा – पाकिस्तान सबसे बड़ा आतंकी देश
- ‘किसकी मां ने दूध पिलाया है, गोली मार के दिखाओ!’ रामकथा के मंच से क्यों भड़क उठे राजन जी महाराज? वीडियो हुआ वायरल
- मशहूर कथावाचक प्रेम बाईसा की मौत या साजिश? पिता और ये संत रडार पर, मोबाइल, कॉल डिटेल्स… SIT को मिला नया सुराग?

Facebook


