(फाइल फोटो के साथ)
गुवाहाटी, 29 अगस्त (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी और कहा कि राज्य के खिलाड़ी हर जगह शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
शर्मा ने कहा कि राज्य तेजी से बढ़ती खेल अवसंरचना और युवा मेधा का जश्न मना रहा है।
मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘राष्ट्रीय खेल दिवस पर जब हम महान मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दे रहे हैं, तो हम असम में बढ़ती खेल अवसंरचना और राज्य के हर कोने से उभर रहे युवा मेधा का जश्न भी मना रहे हैं।’’
शर्मा ने कहा, ‘‘खेल महारन से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक, हमारे खिलाड़ी हर जगह शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।’’
ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।
भाषा
राजकुमार रंजन
रंजन