हिमंत ने कारगिल विजय दिवस पर युद्ध नायकों को श्रद्धांजलि दी
हिमंत ने कारगिल विजय दिवस पर युद्ध नायकों को श्रद्धांजलि दी
गुवाहाटी, 26 जुलाई (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर युद्ध नायकों को श्रद्धांजलि दी।
यह दिवस 1999 के कारगिल युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत की स्मृति में मनाया जाता है।
शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कुछ जीत का आकलन वापस हासिल की गई भूमि से किया जाता है। कारगिल की जीत साहस, बलिदान और राष्ट्रप्रेम की मिसाल है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘भारत कारगिल विजय दिवस के 27 वर्ष पूरे कर रहा है, और ऐसे में हम उन वीर सैनिकों को नमन करते हैं जिन्होंने बेहद कठिन परिस्थितियों का सामना किया, मां भारती के सम्मान की रक्षा की और तिरंगे को सदैव ऊंचा रखने के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।’’
यह दिवस 1999 की उस जीत की याद दिलाता है, जब भारतीय सैनिकों ने बर्फ से ढकी चोटियों और पाकिस्तानी सैनिकों की लगातार गोलीबारी का सामना करते हुए कारगिल की ऊंची चोटियों को फिर से अपने नियंत्रण में लिया था। पड़ोसी देश की घुसपैठ के बाद भारत द्वारा चलाए गए सीमित सैन्य अभियान को ‘ऑपरेशन विजय’ नाम दिया गया था। कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई 1999 को ‘ऑपरेशन विजय’ के सफल समापन की स्मृति में मनाया जाता है।
भाषा
सिम्मी सुभाष
सुभाष

Facebook


