सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, श्रीनगर के पास मुठभेड़ में हिज्बुल सरगना ढेर

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, श्रीनगर के पास मुठभेड़ में हिज्बुल सरगना ढेर

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, श्रीनगर के पास मुठभेड़ में हिज्बुल सरगना ढेर
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: November 1, 2020 1:31 pm IST

श्रीनगर, एक नवंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के बाहरी इलाके में रविवार को सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के सरगना डॉ सैफुल्लाह को मार गिराया। पुलिस के अनुसार यह सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी कामयाबी है। एक अधिकारी ने बताया कि इस साल मई में रियाज नाइकू के मारे जाने के बाद सैफुल्लाह ने संगठन की कमान अपने हाथ में ले ली थी। वह घाटी में सबसे वांछित आतंकवादियों में से एक था और सुरक्षा बलों पर कई आतंकी हमलों में शामिल था।

read more:सिंगापुर में संक्रमितों की संख्या 58 हजार के पार

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने मठभेड़ स्थल पर पत्रकारों से कहा, ‘‘ यह पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए बड़ी कामयाबी है। यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है।” एक अधिकारी ने बताया कि यहां पुराने हवाई अड्डे के पास रंग्रेथ इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया।

read more: पादरी को गोली मारने वाले की तलाश में जुटी फ्रांस की पुलिस

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल इलाके में तलाशी ले रहे थे, तभी आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलायी। सुरक्षा बलों ने इसका जवाब दिया और मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया गया। उसकी पहचान हिज्बुल कमांडर सैफुल्लाह के तौर पर हुई है। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोलाबारूद समेत आपत्तिजनक सामग्री मिली हैं।आईजी कुमार ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि सैफुल्लाह दक्षिण कश्मीर से यहां आया है और एक घर में छुपा हुआ है।

read more: फिलीपींस में भयानक तूफान ने दी दस्तक, 10 लाख लोगों को सुरक्षित स्था…

कुमार ने बताया, “ हमारे सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर ली और अभियान शुरू किया। मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। हमारे सूत्र के मुताबिक, हमें 95 फीसदी यकीन है कि वह डॉ सैफुल्ला है। हम उसका शव निकाल रहे हैं और उसकी पहचान की जाएगी।’’ उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस का नेटवर्क बहुत मजबूत हो गया है तथा शहर में किसी भी आतंकवादी के घुसते ही पुलिस को सूचना मिल जाती है। जब उनसे यह पूछा गया कि क्या कोई अन्य आतंकवादी मुठभेड़ स्थल पर छुपा हुआ है, तो आईजी ने कहा कि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com