नयी दिल्ली, आठ जुलाई (भाषा) दिल्ली में भारी बारिश के कारण बुधवार शाम रोहिणी में एक घर ढह गया, जिसके बाद दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बचाव टीमों को मौके पर भेजा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारी ने बताया कि कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है और टीमों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है।
उन्होंने बताया कि यह घटना शाम 4.20 बजे रोहिणी सेक्टर-16 इलाके में एक एमसीडी स्कूल के पास की है।
अग्निशमन विभाग ने अभियान में सहायता के लिए चार बचाव दल घटनास्थल पर भेजे हैं। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।
भाषा नोमान नोमान अविनाश
अविनाश