बीकानेर में घर में लगी आग, बुजुर्ग दंपत्ति की मौत

बीकानेर में घर में लगी आग, बुजुर्ग दंपत्ति की मौत

बीकानेर में घर में लगी आग, बुजुर्ग दंपत्ति की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: December 15, 2020 10:29 am IST

बीकानेर 15 दिसंबर (भाषा) बीकानेर संभाग में मंगलवार को दो अलग-अलग हादसों में आग लगने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, गंगानगर शहर में घर में रखी रद्दी में आग लगने से पति-पत्नी की झुलसने से मौत हो गई।

जिला पुलिस के अनुसार, रद्दी व अन्य कागजों में आग लगने से रद्दी का काम करने वाले अनिल कुमार (70) और उनकी पत्नी अनिता (66) की मौत हो गई। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया गया।

वहीं, बीकानेर जिले के गजनेर पुलिसथाना क्षेत्र में बजरी के ट्रक को खाली करते समय हाई-वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से उसमें आग लग गई, जिससे एक मजदूर की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, बजरी से भरे ट्रक को खाली करते समय वह वहां से गुजर रही बिजली की तारों की चपेट में आ गया जिससे उसमें आग लग गयी। इसकी चपेट में आकर मजदूर शंकर लाल ओड (25) की मौत हो गई।

भाषा सं कुंज

शफीक


लेखक के बारे में