चेन्नई, 31 अगस्त (भाषा) तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेता टी.के.एस. एलंगोवन ने सोमवार को कांग्रेस के उस रुख का समर्थन किया, जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के बजाय राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की बात कही गई है।
एलंगोवन ने ‘पीटीआई वीडियो’ से बात करते हुए प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में कांग्रेस नेता राजेश कुमार की राय का समर्थन किया और तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) द्वारा अपने नेता का नाम इस शीर्ष पद के लिए आगे करने पर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस देश की एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी है और उसने सालों तक देश पर शासन किया है। टीवीके कैसे विजय को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की इच्छा व्यक्त कर सकती है? कांग्रेस नेतृत्व जो कह रहा है, वह सही है।’’
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर के प्रधानमंत्री पद के लिये हालिया ‘ओपिनियन पोल’ को फर्जी बताने पर द्रमुक नेता ने सहमति जताई और इसे ‘हेरफेर किया गया ओपिनियन पोल’ करार दिया, जो सभी राज्यों की राय को नहीं दर्शाता है।
भाषा धीरज दिलीप
दिलीप