MP Looteri Dulhan
बांसा तारखेड़ा: MP Looteri Dulhan मध्य प्रदेश के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसा तारखेड़ा गांव से शादी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। शादी के महज 3 दिन बाद नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हुई ‘लुटेरी दुल्हन’ और उसके साथियों को पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित व्यक्ति ने शादी के नाम पर हुई इस धोखाधड़ी की शिकायत देहात थाने में दर्ज कराई थी। Looteri Dulhan MP पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने शादी कराने के नाम पर उनसे लाखों रुपये की वसूली की थी। शादी के तीन दिन बाद ही नवविवाहिता चकमा देकर मौके से रफूचक्कर हो गई।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए मामला दर्ज किया और लुटेरी दुल्हन के साथ इस गिरोह में शामिल उसके अन्य सहयोगियों को धर दबोचा।पुलिस गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई कर रही है।
ये भी पढ़ें