ऋतिक रोशन ने बेटे रेहान को 20वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं

Ads

ऋतिक रोशन ने बेटे रेहान को 20वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं

  •  
  • Publish Date - March 29, 2026 / 03:59 PM IST,
    Updated On - March 29, 2026 / 03:59 PM IST

नयी दिल्ली, 29 मार्च (भाषा) बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपने बेटे रेहान रोशन को उनके 20वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

ऋतिक ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर अपने बेटे के साथ कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘‘जैसे-जैसे रेहान वयस्क जीवन में कदम रख रहा है, उसे यह याद रखना जरूरी है कि एक मजबूत, जिम्मेदार, संतुलित और समझदार जीवन बनाना ही असली वयस्क होने की पहचान है।’’

ऋतिक ने कहा कि वयस्क बनने का असली मकसद यह है कि इंसान के भीतर का बच्चा खुलकर हंस सके, बेहतरीन और बेफिक्र खुशी के पल जी सके, सुकून भरी मुस्कान बनाए रखे और आज़ादी के साथ आगे बढ़ता रहे।

उन्होंने कहा कि यही एक वयस्क की जिम्मेदारी है-न ज्यादा, न कम।

अभिनेता ने अपने बेटे को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि याद रखें, जिंदगी की नाव को वयस्क संभालता है, लेकिन असली कप्तान भीतर का बच्चा ही होता है।

रेहान का जन्म 28 मार्च 2006 को हुआ था। वह अभिनेत्री एवं इंटीरियर डिजाइनर सुज़ैन खान के बड़े बेटे हैं। रिदान रोशन उनका छोटा भाई है, जिसका जन्म 2008 में हुआ था।

भाषा तान्या नेत्रपाल

नेत्रपाल