mohan yadav/ image source: IBC24
भोपालः Aldermen Appointment in MP लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अब मध्यप्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों में एल्डरमैनों की नियुक्ति कर दी गई है। सरकार ने 169 नगरीय निकायों में एल्डरमैन बनाए हैं। 123 नगर परिषदों में 4-4 जबकि 46 नगर पालिकाओं में 6-6 एल्डरमैन (मनोनीत पार्षदों) नियुक्त किए गए हैं। इस संबंध में नगरीय प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नव-नियुक्त एल्डरमैनों को बधाई दी है।
Aldermen Appointment in MP सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए 169 नगरीय निकायों में नियुक्त सभी एल्डरमैन साथियों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि आप सभी को शहरों के समग्र विकास, सुशासन और जन-भागीदारी को बढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि ‘विकसित मध्यप्रदेश-विकसित भारत’ के संकल्प के साथ सभी एल्डरमैन अपने अनुभव, ऊर्जा और समर्पण से नगरों के विकास में नई ऊंचाइयां स्थापित करेंगे और नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।
मध्यप्रदेश के 169 नगरीय निकायों में नव-नियुक्त एल्डरमैन साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सभी को शहरों के समग्र विकास, सुशासन और जन-भागीदारी को बढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मुझे विश्वास है कि ‘विकसित मध्यप्रदेश-विकसित भारत’ के संकल्प के साथ आप सभी अपनी…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 29, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-