केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने ऑनलाइन माध्यम से पटना हवाई अड्डे पर उडान यात्री कैफे का उद्घाटन किया

Ads

केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने ऑनलाइन माध्यम से पटना हवाई अड्डे पर उडान यात्री कैफे का उद्घाटन किया

  •  
  • Publish Date - March 29, 2026 / 05:55 PM IST,
    Updated On - March 29, 2026 / 05:55 PM IST

पटना, 29 मार्च (भाषा) केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने रविवार को ऑनलाइन माध्यम से यहां स्थित जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ और उन्नत वाई-फाई सुविधा का उद्घाटन किया।

हवाई अड्डा निदेशक कार्यालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक दोनों सुविधाओं की शुरुआत टर्मिनल के चेक-इन क्षेत्र में की गई है।

बयान में कहा गया, ‘‘उड़ान यात्री कैफे भारत सरकार की एक पहल है, जिसका नेतृत्व नागरिक उड्डयन मंत्रालय भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के सहयोग से कर रहा है। इस कैफे की स्थापना यात्रियों को किफायती दामों पर गुणवत्तापूर्ण जलपान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। यह किफायती दरों पर विभिन्न प्रकार के नाश्ते और पेय पदार्थ उपलब्ध कराता है, जिससे सभी वर्गों के यात्रियों के लिए सुलभता और सुविधा सुनिश्चित होती है।’’

भाषा धीरज रंजन

रंजन