गुवाहाटीः Assam Assembly Election 2026: असम में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल तेजी से गर्म हो रहा है। इसी बीच कांग्रेस ने मतदाताओं को साधने के लिए बड़ा दांव खेलते हुए अपनी ‘पांच गारंटी’ का ऐलान किया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को लखीमपुर के नाओबोइचा में आयोजित जनसभा में इन घोषणाओं को सामने रखा।
खरगे ने अपने संबोधन में महिलाओं को केंद्र में रखते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर उन्हें हर महीने सीधे आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा छोटे व्यवसाय शुरू करने या बढ़ाने की इच्छुक महिलाओं को 50 हजार रुपये की अतिरिक्त मदद भी दी जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह सहायता बिना किसी शर्त के दी जाएगी। स्वास्थ्य के मोर्चे पर भी कांग्रेस ने बड़ा वादा किया है। खरगे के मुताबिक, सरकार बनने पर राज्य के हर परिवार को 25 लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं बुजुर्गों के लिए हर महीने 1,250 रुपये की सहायता राशि देने की बात भी कही गई।
Assam Assembly Election 2026: कांग्रेस ने 10 लाख स्वदेशी लोगों को स्थायी भूमि पट्टा देने का वादा किया है। इसके अलावा जुबीन गर्ग मौत मामले में 100 दिनों के भीतर न्याय सुनिश्चित करने की भी बात कही गई।
कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्य की भाजपा सरकार पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के नेताओं के परिवार के सदस्य भी इसमें शामिल हैं। खरगे ने कहा कि भाजपा असम में अपनी “डबल इंजन” सरकार का उपयोग दिल्ली में अपने नेताओं की तिजोरी लूटने और भरने के लिए कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर भी निशाना साधा। खरगे ने सरमा को “नकली मुख्यमंत्री” बताया।
#WATCH | Addressing a public meeting in Nowboicha, Assam, Congress President Mallikarjun Kharge says, “I’m announcing five guarantees. The first guarantee is an unconditional monthly cash transfer to every woman’s bank account. Additionally, we’ll provide women with an amount of… pic.twitter.com/UMMSKFBYib
— ANI (@ANI) March 29, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-