महिला और उसके प्रेमी के साथ मारपीट के मामले में पति और उसका भाई गिरफ्तार

महिला और उसके प्रेमी के साथ मारपीट के मामले में पति और उसका भाई गिरफ्तार

महिला और उसके प्रेमी के साथ मारपीट के मामले में पति और उसका भाई गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: March 3, 2022 2:49 pm IST

जयपुर, तीन मार्च (भाषा) राजस्थान के उदयपुर जिले के पहाडा थाना क्षेत्र में प्रेम संबंधों के संदेह में एक महिला और उसके प्रेमी के साथ कथित मारपीट के मामले में महिला के पति और उसके भाई को गिरफ्तार किया गया है।

थानाधिकारी नागेन्द्र सिंह ने बताया कि उखेड़ी गांव में प्रेम संबधों के संदेह में एक महिला और उसके प्रेमी मणिलाल की परिजनों ने मंगलवार को रस्सी से बांध कर पिटाई की। घटना में घायल मणिलाल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में महिला के पति कन्हैयालाल उसके भाई दूलेश्वर सहित चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

सिंह ने बताया कि आरोपी कन्हैयालाल डामौर को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि उसके भाई दूलेश्वर को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

भाषा कुंज बिहारी अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में