मुझे समुद्र में तब तैरना पसंद है, जब लहरें तेज हों : राहुल गांधी

मुझे समुद्र में तब तैरना पसंद है, जब लहरें तेज हों : राहुल गांधी

मुझे समुद्र में तब तैरना पसंद है, जब लहरें तेज हों : राहुल गांधी
Modified Date: September 27, 2026 / 04:40 pm IST
Published Date: September 27, 2026 4:40 pm IST

नयी दिल्ली, 27 सितंबर (भाषा) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक रहस्यमयी पोस्ट में कहा कि उन्हें समुद्र की उफनती लहरों में तैरना पसंद है, क्योंकि यह आपको सिखाता है कि उथल-पुथल भी एक अलग तरह की शांति ही है।

राहुल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बिना कोई संदर्भ या विवरण दिए हुए लिखा, “मुझे समुद्र में तब तैरना पसंद है, जब लहरें तेज हों। इससे यह सीख मिलती है कि उथल-पुथल भी शांति का ही एक रूप है।”

यह पोस्ट ‘इंडियन एक्सप्रेस’ में 23 सितंबर को छपी उस खबर को लेकर मचे सियासी हंगामे के बीच आया है, जिसमें कहा गया है कि निर्वाचन आयुक्त -सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी- ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़े मुद्दों पर बार-बार सवाल उठाए थे।

एसआईआर के देशव्यापी कार्यान्वयन का काम तीन-सदस्यीय निर्वाचन आयोग की निगरानी में हो रहा है। ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की खबर में कहा गया है कि संधू और जोशी ने पिछले 10 महीने में एसआईआर को लेकर 14 बार उन फैसलों और आदेशों पर औपचारिक रूप से आपत्ति दर्ज कराई थी, जिनके बारे में उनका कहना है कि ये उनकी जानकारी या सिफारिश के बिना लिये या जारी किए गए थे।

राहुल ने पिछले साल ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाया था और चुनावों में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा है कि मीडिया रिपोर्ट ने इन आरोपों की पुष्टि कर दी है।

भाषा पारुल सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में