विश्व पर्यटन दिवस पर उमर अब्दुल्ला ने पर्यटकों को जम्मू-कश्मीर आने का दिया न्योता

विश्व पर्यटन दिवस पर उमर अब्दुल्ला ने पर्यटकों को जम्मू-कश्मीर आने का दिया न्योता

विश्व पर्यटन दिवस पर उमर अब्दुल्ला ने पर्यटकों को जम्मू-कश्मीर आने का दिया न्योता
Modified Date: September 27, 2026 / 05:31 pm IST
Published Date: September 27, 2026 5:31 pm IST

श्रीनगर, 27 सितंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रविवार को पर्यटकों और यात्रियों को केंद्र शासित प्रदेश आकर यहां की बेजोड़ मेहमाननवाजी का अनुभव लेने के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वत चोटियों और शांत झीलों से लेकर हरी-भरी घाटियों तक, जम्मू-कश्मीर विविध अनुभवों की पेशकश करने वाला “स्वर्ग” है। उन्होंने कहा कि यहां साहसिक खेल, ठहरने की आरामदायक जगहें, तीर्थ यात्रा मार्ग, एमआईसीई सुविधाएं, और फिल्म शूटिंग स्थल आदि उपलब्ध हैं।

अब्दुल्ला ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट में कहा, “विश्व पर्यटन दिवस पर मुख्यमंत्री ने यात्रियों को जम्मू-कश्मीर की सुंदरता और बेजोड़ मेहमाननवाजी का अनुभव लेने के लिए गर्मजोशी भरा आमंत्रण दिया।”

उन्होंने पर्यटन अवसंरचना को मजबूत करने और टिकाऊ पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

आगंतुकों का खुले दिल से स्वागत करते हुए, अब्दुल्ला ने देश-विदेश के लोगों से जम्मू-कश्मीर आने और यादगार पल बिताने का आह्वान किया।

भाषा

शुभम प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में