अपार्टमेंट में हंगामे के बाद दो पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार, महिला ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया

अपार्टमेंट में हंगामे के बाद दो पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार, महिला ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया

अपार्टमेंट में हंगामे के बाद दो पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार, महिला ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया
Modified Date: September 27, 2026 / 05:35 pm IST
Published Date: September 27, 2026 5:35 pm IST

जयपुर, 27 सितंबर (भाषा) जयपुर में एक अपार्टमेंट के निवासियों के साथ कथित झड़प के बाद दो पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया। बाद में एक महिला ने दोनों पर मारपीट और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

घटना शनिवार देर रात प्रताप नगर थाना क्षेत्र के पास स्थित एक अपार्टमेंट में हुई।

सांगानेर के सहायक पुलिस आयुक्त दीपक खंडेलवाल ने बताया कि दोनों कांस्टेबल अपार्टमेंट के एक फ्लैट में शराब पी रहे थे। वहां तेज आवाज में संगीत बजाए जाने पर स्थानीय निवासियों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) की गाड़ी मौके पर पहुंची और दोनों कांस्टेबल को थाने ले आई और शांति भंग करने के आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि बाद में एक महिला ने दोनों कांस्टेबल के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कराया। मामले की जांच की जा रही है।

घटना के बाद बड़ी संख्या में अपार्टमेंट के निवासी मौके पर एकत्र हुए और दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा बाकोलिया संतोष

संतोष


लेखक के बारे में