मुझे एक लाख से अधिक वोट मिलेंगे: दिलीप घोष

मुझे एक लाख से अधिक वोट मिलेंगे: दिलीप घोष

मुझे एक लाख से अधिक वोट मिलेंगे: दिलीप घोष
Modified Date: March 18, 2026 / 03:25 pm IST
Published Date: March 18, 2026 3:25 pm IST

कोलकाता, 18 मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में मोटरसाइकिल रैली के साथ अपने विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान की बुधवार को शुरुआत करते हुए दावा किया कि उन्हें खड़गपुर सदर से इस बार एक लाख से अधिक वोट मिलेंगे।

भाजपा की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष और मेदिनीपुर से सांसद रह चुके घोष ने यह भी दावा किया कि वह इस बार 2016 के उन चुनावों से बड़े अंतर से जीत हासिल करेंगे जब वह पहली बार इस सीट से निर्वाचित हुए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस बार अधिक अंतर से जीतूंगा।’’

भाजपा की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष घोष के नेतृत्व में पार्टी ने 2021 के विधानसभा चुनावों में 77 सीट हासिल थी जबकि 2016 में उसे मात्र तीन सीट पर जीत मिली थी।

उन्होंने कहा, ‘‘यहां आम लोग मानते हैं कि भाजपा उनकी अपनी पार्टी है और यही वजह है कि वे हर चुनाव में हमें विजयी बनाते हैं।’’

घोष को 2016 में खड़गपुर सदर से करीब 61,000 वोट मिले थे और उन्होंने कांग्रेस के 10 बार के विधायक ज्ञान सिंह सोहनपाल को हराया था जिन्हें करीब 55,000 वोट मिले थे।

भाषा सिम्मी नरेश

नरेश


लेखक के बारे में