ICC World Cup 2019, India Vs Zew Zealand LIVE : विश्व कप 2019 में भारत, न्यूजीलैंड आमने-सामने, बारिश बिगाड़ सकती है खेल

Ads

ICC World Cup 2019, India Vs Zew Zealand LIVE : विश्व कप 2019 में भारत, न्यूजीलैंड आमने-सामने, बारिश बिगाड़ सकती है खेल

  •  
  • Publish Date - June 13, 2019 / 08:12 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

विश्व कप 2019 में आज टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होने जा रहा है। यह मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों को इस टूर्नामेंट में अबतक कोई हार नहीं मिली है, इसलिए ये मैच काफी खास है, क्योंकि आज जो भी टीम पराजय होगी उसके खाते में एक हार जुड़ जाएगी। बता दें कि न्यूजीलैंड अपने तीनों मैच जीतकर प्वॉइंट टेबल में पहले नंबर पर है। वहीं भारतीय टीम ने भी अपने दोनों मैच जीते हैं।

मैच पर बारिश का खतरा

भारत VS न्यूजीलैंड का मजा बारिश खराब कर सकती है। आशंका है कि नॉटिंघम में दोपहर बाद मौसम बिगड़ने के साथ बारिश हो सकती है, जिसकी वजह से पूरे 100 ओवर का खेल होना मुश्किल होगी। पूरे मैच के दौरान बादल छाए रहने की आशंका है। तापमान 11-12 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।