अगर प्रधानमंत्री को लगता है युवाओं से ज्यादा कुछ महत्वपूर्ण नहीं है तो वह प्रधान को हटाएं: माकपा

Ads

अगर प्रधानमंत्री को लगता है युवाओं से ज्यादा कुछ महत्वपूर्ण नहीं है तो वह प्रधान को हटाएं: माकपा

  •  
  • Publish Date - July 23, 2026 / 03:39 PM IST,
    Updated On - July 23, 2026 / 03:39 PM IST

नयी दिल्ली, 23 जुलाई (भाषा) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव एम.ए. बेबी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को यह लगता है कि युवाओं के भविष्य से ज्यादा कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं है तो उन्हें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर देना चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के युवाओं का कल्याण उनकी सरकार की प्राथमिकता है और उसने प्रश्नपत्र लीक मामलों में शामिल लोगों को सख्त सजा देने के लिए त्वरित अदालतें स्थापित करने का निर्णय लिया है।

बेबी ने कहा, “अगर प्रधानमंत्री को सचमुच यह लगता है कि हमारे युवाओं के भविष्य से ज्यादा कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं है तो उन्हें तत्काल शिक्षा मंत्री को बर्खास्त कर देना चाहिए, जिनके इस पद पर रहते हुए प्रश्नपत्र लीक हुए और इसकी वजह से भ्रष्टाचार हुआ।”

उन्होंने कहा, “इससे कम कुछ भी स्वीकार्य नहीं है। धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा।”

भाषा जोहेब नरेश

नरेश