झारखंड के गोड्डा में अवैध आग्नेयास्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़

झारखंड के गोड्डा में अवैध आग्नेयास्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़

झारखंड के गोड्डा में अवैध आग्नेयास्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़
Modified Date: September 16, 2026 / 08:25 pm IST
Published Date: September 16, 2026 8:25 pm IST

गोड्डा, 16 सितंबर (भाषा) झारखंड के गोड्डा जिले में पुलिस ने एक घर से संचालित ‘अवैध’ आग्नेयास्त्र फैक्टरी का बुधवार को भंडाफोड़ किया । एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घाट बलिया गांव में एक घर पर छापेमारी के दौरान एक देसी पिस्तौल, हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और कई अन्य सामग्री बरामद की गई।

महागामा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) वरुण रजक ने कहा, ‘जांच और तलाशी अभियान जारी है।’

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले के सिलसिले में कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

इससे पहले नौ सितंबर को झारखंड पुलिस ने दुमका जिले में एक घर से संचालित एक अन्य ‘अवैध’ आग्नेयास्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ किया था।

भाषा

शुभम पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में