मारपीट में बीच-बचाव करने गयी बुजुर्ग महिला की मौत

मारपीट में बीच-बचाव करने गयी बुजुर्ग महिला की मौत

मारपीट में बीच-बचाव करने गयी बुजुर्ग महिला की मौत
Modified Date: September 16, 2026 / 09:11 pm IST
Published Date: September 16, 2026 9:11 pm IST

बाराबंकी (उप्र), 16 सितंबर (भाषा) बाराबंकी जिले के बड्डूपुर क्षेत्र में बुधवार को दो भाइयों के बीच मारपीट में बीच-बचाव के दौरान लाठी लगने से घायल हुई उनकी मां की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि बड्डूपुर थाना क्षेत्र के हक्काबाद मजरे खींजना गांव में राम आसरे का अपने भाई पुतान से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था और दोनों के बीच मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची उनकी 65 वर्षीय मां लज्जावती के सिर में लाठी से चोट लग गई।

उन्होंने बताया कि परिजन लज्जावती को गंभीर हालत में फतेहपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं. सलीम राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में