वडोदरा में चार करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अवैध शराब नष्ट

वडोदरा में चार करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अवैध शराब नष्ट

वडोदरा में चार करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अवैध शराब नष्ट
Modified Date: June 19, 2026 / 08:34 pm IST
Published Date: June 19, 2026 8:34 pm IST

वडोदरा, 19 जून (भाषा) गुजरात के वडोदरा शहर में अधिकारियों द्वारा जब्त की गई चार करोड़ रुपये से ज्यादा की अवैध विदेशी शराब को पुलिस ने रोड रोलर और बुलडोजर का इस्तेमाल करके नष्ट कर दिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

गुजरात में शराबबंदी है, जहां शराब बनाने, बेचने, रखने और पीने पर रोक है।

पुलिस उपायुक्त जे.एम. चावड़ा ने कहा, ‘वडोदरा के कोयली इलाके में 313 अलग-अलग मामलों में जब्त की गई चार करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी शराब को नष्ट कर दिया गया।’

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को चार सहायक पुलिस आयुक्त, 14 पुलिस निरीक्षक, कलेक्ट्रेट के प्रतिनिधियों व आबकारी विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में रोड रोलर और बुलडोजर का इस्तेमाल कर शराब को नष्ट कर दिया गया।

डीसीपी चावड़ा ने कहा कि यह कार्रवाई गुजरात की शराबबंदी नीति को सख्ती से लागू करने और राज्य में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए की जा रही कोशिशों का हिस्सा थी।

भाषा राखी पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में