दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश, आईएमडी ने ‘येलो’ अलर्ट जारी किया

दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश, आईएमडी ने 'येलो' अलर्ट जारी किया

दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश, आईएमडी ने ‘येलो’ अलर्ट जारी किया
Modified Date: July 8, 2026 / 10:41 am IST
Published Date: July 8, 2026 10:41 am IST

नयी दिल्ली, आठ जुलाई (भाषा) दिल्ली में बुधवार सुबह कुछ हिस्सों में बारिश हुई, जिसके बाद न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में मध्यम बारिश के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

आईएमडी के अनुसार, शहर के मौसम केंद्र सफदरजंग ने सुबह 8:30 बजे तक समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि के दौरान 14.2 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की।

पालम में 19.2 मिमी, लोधी रोड में 17.8 मिमी, रिज में 54.3 मिमी और आयानगर में 37.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम है।

पालम मौसम केंद्र ने न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 4.8 डिग्री कम है; लोधी रोड ने 25.2 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम है; रिज ने 22.1 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम है; और आयानगर ने 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 73 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 को ‘संतोषजनक’, 101 और 200 को ‘मध्यम’, 201 और 300 को ‘खराब’, 301 और 400 को ‘बहुत खराब’, और 401 और 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा तान्या वैभव

वैभव


लेखक के बारे में