Uttar bharat Me Mausam Ka haal : मौसम ने ली करवट! कहीं झमाझम बारिश तो कहीं 7 मीटर विजिबिलिटी, इन राज्यों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट

देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। कई राज्यों में बारिश और घने कोहरे से लोगों को राहत मिली है, जबकि बिहार, असम समेत कई राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी ओर मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में हीटवेव का खतरा बरकरार है।

Uttar bharat Me Mausam Ka haal : मौसम ने ली करवट! कहीं झमाझम बारिश तो कहीं 7 मीटर विजिबिलिटी, इन राज्यों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट

Uttar bharat Me Mausam Ka haal / IMAGE SOURCE : ai

Modified Date: July 12, 2026 / 07:23 am IST
Published Date: July 12, 2026 7:13 am IST
HIGHLIGHTS
  • बारिश से उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान में आई गिरावट।
  • शिमला, ऋषिकेश और जशपुर में घने कोहरे से यातायात प्रभावित।
  • IMD ने अलग-अलग राज्यों के लिए बारिश और गर्मी को लेकर चेतावनी जारी की।

नई दिल्ली :Uttar bharat Me Mausam Ka haal  उत्तर भारत के कई हिस्सों में हुई बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बदलते मौसम के बीच जहां कुछ राज्यों में झमाझम बारिश और घना कोहरा देखने को मिल रहा है, वहीं कुछ इलाकों में अब भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है।

छत्तीसगढ़ के जशपुर में कम विजिबिलिटी

बारिश के कारण पहाड़ी और मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से नीचे गिरा है। शिमला और ऋषिकेश जैसे पर्यटन स्थलों पर अचानक घना कोहरा छा गया, जिसके चलते विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर से भी कम रह गई। CG Monsoon Alert 2026 कोहरे का ऐसा ही नजारा छत्तीसगढ़ के जशपुर की सन्ना घाटी में भी देखने को मिला, जहां घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी 7 मीटर से भी कम हो गई, जिससे यातायात पर काफी असर पड़ा है।

ऑरेंज अलर्ट और ‘हीटवेव’ का अलर्ट

Aaj Ka Mausam मौसम विभाग ने आगे की स्थिति को देखते हुए बिहार, सिक्किम, असम और मेघालय में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। एक तरफ जहां कई राज्यों में बारिश और कोहरे का माहौल है, वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश और गुजरात के सीमावर्ती इलाकों में अभी भी ‘हीटवेव’ का अलर्ट जारी किया गया है, यानी यहां लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा, महाराष्ट्र समेत देश के कई अन्य राज्यों में मौसम को लेकर फिलहाल कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।

यह भी पढ़ेंः-

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.