Impeachment Motion Against CEC: आपको तो पद से हटाने की तैयारी चल रही है? प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान पत्रकारों ने पूछे सवाल, ऐसा था मुख्य चुनाव आयुक्त का रिएक्शन
आपको तो पद से हटाने की तैयारी चल रही है? Impeachment motion against Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar
Impeachment Motion Against CEC. Image Source- PC Video Grab
नई दिल्लीः Impeachment Motion Against CEC: मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने रविवार को विपक्ष द्वारा संसद में उन्हें पद से हटाने के लिए लाए गए प्रस्ताव पर पूछे गए सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन में, कुमार ने विपक्ष के नोटिस पर पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दिया।
बता दें कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त को केवल संसद द्वारा ही हटाया जा सकता है, वहीं चुनाव आयुक्तों को सीईसी द्वारा राष्ट्रपति को भेजी गई सिफारिश के माध्यम से हटाया जा सकता है। पहली बार विपक्ष ने लोकसभा और राज्यसभा दोनों में नोटिस देकर कुमार को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने की मांग की है, जिसमें पक्षपातपूर्ण रवैये का आरोप लगाया गया है। विपक्षी दलों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर कई मौकों पर, खासकर मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान, सत्तारूढ़ भाजपा की मदद करने का आरोप लगाया।
पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान
Impeachment Motion Against CEC: चुनाव आयोग ने रविवार को असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया। बंगाल में दो फेज 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में सिंगल फेज में चुनाव होंगे। तमिलनाडु में 23 अप्रैल, केरल, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान होगा। पांचों राज्यों का रिजल्ट 4 मई को आएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पांच राज्यों-यूटी में 17.4 करोड़ मतदाता हैं। यहां 824 सीटों पर चुनाव होने हैं। इन राज्यों में आज से ही आचार संहिता लागू हो गई है। 2021 में इन सभी पांच राज्यों के चुनाव का ऐलान 26 फरवरी को किया गया था। पिछली बार बंगाल में 8 चरणों में चुनाव हुए थे।
इन्हें भी पढ़ें:-
- TVK-BJP Alliance Possibility: विधानसभा चुनाव का ऐलान होने से पहले भाजपा ने इस राज्य में खेला बड़ा दांव, इस पार्टी को दिया गठबंधन का न्योता, जानिए क्या दिया ऑफर
- Bijapur Minor Girls Pregnant: छत्तीसगढ़ के इस जिले में ये क्या हो रहा? हॉस्टल में रहने वाली नाबालिग छात्राएं हुईं प्रेगनेंट, कोई तीन तो कोई पांच महीनों से… सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई
- Monalisa Marriage Controversy: मोनालिसा की मुस्लिम युवक से शादी पर भड़का परिवार, मां का रो-रोकर बुरा हाल, सीएम मोहन यादव से करदी ये बड़ी मांग

Facebook


