अहमदाबाद में वॉल्वो के टूटे पहिये को बोनट पर रखकर शहर भर में घुमाया

Ads

अहमदाबाद में वॉल्वो के टूटे पहिये को बोनट पर रखकर शहर भर में घुमाया

  •  
  • Publish Date - May 18, 2026 / 12:57 AM IST,
    Updated On - May 18, 2026 / 12:57 AM IST

अहमदाबाद, 17 मई (भाषा) गुजरात के अहमदाबाद में एक व्यक्ति ने वॉल्वो एक्ससी90 के टूटे हुए पहिये को वाहन के बोनट पर रखकर उसे ‘टो’ ट्रक पर लदवाकर पूरे शहर में घुमाया। उसने वाहन की “गुणवत्ता खराब होने” और इसके मालिक की जान को “खतरा” होने का आरोप लगाया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

‘टो’ ट्रक पर ले जाई जा रही कार के पीछे चिपकाए गए संदेश में लिखा था, “वॉल्वो कार का पहिया दो हिस्सों में टूट गया।”

संदेश में कहा गया है, “यहां आप सुरक्षा को लेकर कंपनी के खोखले दावों की सच्चाई देख सकते हैं।” इसमें यह भी कहा गया कि व्यक्ति के लिए वॉल्वो खरीदने से बेहतर मारुति सुजुकी आल्टो खरीदना होगा।

संदेश में आरोप लगाया गया है कि वाहन बेचने के बाद कंपनी “किसी भी तरह की जिम्मेदारी नहीं लेती”, जिससे लोगों की जान “पूरी तरह खतरे में” पड़ जाती है।

खबर लिखे जाने तक इस घटना के सिलसिले में वॉल्वो कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी को भेजे गए संदेश का कोई जवाब नहीं मिला था।

भाषा

राखी पारुल

पारुल