चेन्नई, 17 मई (भाषा) तमिल फिल्म निर्माता के राजन ने रविवार को चेन्नई में अड्यार नदी में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, 85 वर्षीय निर्माता ने अड्यार पुल पार करते समय अपने चालक को कार रोकने के लिए कहा और फिर वाहन से उतरकर नदी में छलांग लगा दी।
वाहन चालक ने तुरंत अग्निशमन और बचाव सेवा कर्मियों को सूचित किया, जो मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस संबंध में जांच की जा रही है।
पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, लेकिन राजन के ऐसा कदम उठाने के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के शीर्ष नेताओं ने राजन की मौत पर दुख जताया।
भाषा यासिर पारुल
पारुल