Rewa Murder News: देर रात दोस्त के घर पहुंचा पुलिसकर्मी, कुछ ही देर बाद हो गया ये कांड, मचा हड़कंप, इलाके में सनसनी का माहौल

Ads

Rewa Murder News: देर रात दोस्त के घर पहुंचा पुलिसकर्मी, कुछ ही देर बाद हो गया ये कांड, मचा हड़कंप, इलाके में सनसनी का माहौल

Rewa Murder News | Photo Credit: Ai

HIGHLIGHTS
  • दोस्त ने पार्टी के बहाने बुलाकर गोली मारी
  • पुलिस की टीमें तलाश में जुटी हैं
  • सूचना देर से दी गई और इलाज में लापरवाही हुई

रीवा: Rewa Murder News जिले में देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि दोस्त ने ही पार्टी के बहाने घर बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। (Rewa Police Murder Case) घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Rewa Murder News जानकारी के मुताबिक मृतक पुलिसकर्मी राकेश कुमार पटेल मैहर जिले के रामनगर थाना में पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि देर रात करीब 2 बजे समान थाना क्षेत्र के गड़रिया इलाके में उनके दोस्त राकेश तिवारी ने पार्टी के बहाने उन्हें घर बुलाया था। (MP Rewa Murder Case) इसी दौरान कनपटी पर गोली मार दी गई, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। घटना के बाद घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुट गई हैं। इधर मृतक पुलिसकर्मी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। (Rewa Murder Mystery) परिजनों ने आरोप लगाया है कि घटना की सूचना उन्हें देर से दी गई और इलाज में भी लापरवाही हुई, जिसके कारण राकेश कुमार पटेल की जान चली गई। मृतक की पत्नी ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल समान थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे की वजह पता लगाने में जुटी हुई है।

 

इन्हें भी पढ़ें:-

मृतक पुलिसकर्मी कौन थे?

राकेश कुमार पटेल, जो मैहर जिले के रामनगर थाना में पदस्थ थे।

हत्या कहाँ हुई?

समान थाना क्षेत्र के गड़रिया इलाके में।

आरोपी कौन है?

मृतक का दोस्त राकेश तिवारी, जो वारदात के बाद फरार है।