CG NEWS/ image source: ibc24 file image
PM Surya Ghar Yojana CG: रायपुर: छत्तीसगढ़ में सूरज की तपिश अब लोगों की जेब पर भारी नहीं, बल्कि राहत की वजह बन रही है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर योजना’ के तहत प्रदेश में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। कड़कड़ाती धूप के इस मौसम में, सूबे के घरों की छतों पर लगे सोलर प्लांट बिजली संकट का बड़ा समाधान बनकर उभरे हैं।
आंकड़ों की मानें, तो इस समय में छत्तीसगढ़ में बिजली की डिमांड लगभग 7000 मेगावाट के आस पास है…छत्तीसगढ़ में इन रूफटॉप सोलर प्लांट के जरिए रोजाना करीब 180 मेगावाट ग्रीन एनर्जी का उत्पादन किया जा रहा है। मतलब अगर सोलार प्लांट नहीं लगे होते तो बिजली कंपन के ये अतिरिक्त बिजली महंगे दम पर खरिदनी पड़ती..जिसका बोझ आम जनता पर ही पड़ता ।
यह सफलता किसी एक या दो जिलों की नहीं है। छत्तीसगढ़ में अब तक लगभग 56 हजार से ज्यादा घरों की छतों पर ये सोलर प्लांट सफलतापूर्वक इंस्टॉल किए जा चुके हैं। इसका सीधा फायदा यह हो रहा है कि इन 56 हजार परिवारों में से लगभग 19000 उपभोक्ताओं का बिजली बिल लगभग शून्य हो चुका है। साथ ही, ग्रिड पर निर्भरता कम होने से राज्य में बिजली कटौती की समस्या से भी बड़ी राहत मिली है।