अजमेर में युवती के अलग समुदाय के युवक के साथ ‘लिव-इन’ रिश्ते को लेकर उसके परिजनों ने किया हंगामा

अजमेर में युवती के अलग समुदाय के युवक के साथ ‘लिव-इन’ रिश्ते को लेकर उसके परिजनों ने किया हंगामा

अजमेर में युवती के अलग समुदाय के युवक के साथ ‘लिव-इन’ रिश्ते को लेकर उसके परिजनों ने किया हंगामा
Modified Date: February 17, 2026 / 09:21 pm IST
Published Date: February 17, 2026 9:21 pm IST

जयपुर, 17 फरवरी (भाषा) अजमेर में एक युवती के लापता होने के बाद उसे अलग समुदाय के युवक के साथ ‘लिव-इन’ संबंध में रहते हुए पाए जाने पर विवाद खड़ा हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

गंज थाना प्रभारी महावीर सिंह राठौड़ ने कहा कि परिजनों ने थाने में युवती के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और उसे खोज निकाला। पुलिस मंगलवार को उसे थाने लेकर आयी।

पूछताछ में युवती ने युवक के साथ रहने की इच्छा जताई, लेकिन उसके माता-पिता ने इसका विरोध किया।

सिंह ने बताया कि इसके बाद युवती के माता-पिता और अन्य परिजनों ने हंगामा किया। उन्होंने बाजार में दुकानों में तोड़फोड़ करने की भी कोशिश की।

हालांकि, स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया और भीड़ को तितर-बितर कर दिया गया।

थाना प्रभारी ने कहा, ‘‘परिवार इस बात पर अड़ा रहा कि युवती उनके साथ जाए, लेकिन युवती अपनी इच्छा से युवक के साथ चली गई।’’

भाषा बाकोलिया गोला

गोला


लेखक के बारे में