हरियाणा में कोविड-19 से 29 और लोगों की मौत, 162 नये मामले सामने आये

हरियाणा में कोविड-19 से 29 और लोगों की मौत, 162 नये मामले सामने आये

हरियाणा में कोविड-19 से 29 और लोगों की मौत, 162 नये मामले सामने आये
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: June 21, 2021 6:38 pm IST

चंडीगढ़, 21 जून (भाषा) हरियाणा में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 29 और लोगों की मौत हो गयी जबकि संक्रमण के 162 नये मामले सामने आये । स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में सोमवार को महामारी से हुई मौत के बाद इस जानलेवा बीमारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ कर 9,275 हो गयी है जबकि संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 7,67,580 पर पहुंच गयी है।

बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,337 है ।

इसमें कहा गया है कि अब तक राज्य में 7,55,968 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं ।

भाषा रंजन प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में