हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण से 40 मरीजों की मौत, 1,984 नए मामले आये

Ads

हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण से 40 मरीजों की मौत, 1,984 नए मामले आये

  •  
  • Publish Date - May 11, 2021 / 11:00 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

शिमला, 11 मई (भाषा) हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण से 40 और मरीजों के दम तोड़ने से मृतक संख्या मंगलवार को बढ़कर 1,965 हो गयी और 1,984 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,37,766 हो गयी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में बताया।

दिन में दो बजे तक अद्यतन किये गये आंकड़े के अनुसार, राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 33,477 बनी हुई है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में 2,884 और लोगों के स्वस्थ होने से, संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 1,02,285 हो गयी है।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा