झारखंड में विधवा को डायन बता कर पीटा, घर से निकाला, मामला दर्ज

झारखंड में विधवा को डायन बता कर पीटा, घर से निकाला, मामला दर्ज

झारखंड में विधवा को डायन बता कर पीटा, घर से निकाला, मामला दर्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: March 6, 2021 7:05 pm IST

पाकुड़ (झारखंड), छह मार्च (भाषा) जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के एक गाँव में विधवा को डायन बता कर उसकी पिटाई करने और घर से निकालने के सिलसिले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि महिला 28 फरवरी की सुबह अपने घर में अकेली बैठी थी तभी गाँव के ठकरान हेम्बरम, गजन सोरेन, रसका मुरमू सहित आठ लोग लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस गए और डायन बताकर उसकी पिटाई करने लगे।

उन्होंने बताया कि शिकायत के मुताबिक, मारपीट के बाद लक्ष्मी हेम्बरम और मुसुदी मरांडी घर में रखे पीएम आवास योजना के नकद दस हजार रुपये तथा चांदी की चेन लेकर भाग गए।

एसडीपीओ, महेशपुर नवनीत एंथोनी हेम्बरम ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को हर हाल में सजा दिलायी जाएगी।

भाषा सं. इन्दु अर्पणा प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में