भुवनेश्वर, सात अप्रैल (भाषा) ओडिशा में विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) ने भद्रक की पूर्व सांसद मंजुलता मंडल तथा उनके पति और धामनगर के पूर्व विधायक मुक्तिकांत मंडल को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में निलंबित कर दिया है।
पार्टी के विज्ञप्ति में कहा गया है कि “पार्टी की राज्य परिषद सदस्य मंजुलता मंडल और बीजद की भद्रक इकाई के सदस्य मुक्तिकांत मंडल को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के कारण तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित किया जाता है।”
मंजुलता मंडल 2019 में बीजद के टिकट पर भद्रक से लोकसभा के लिए चुनी गई थीं, जबकि उनके पति मुक्तिकांत मंडल ने 2014 में धामनगर विधानसभा सीट जीती थी।
मुक्तिकांत मंडल ने इस कार्रवाई पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम कुछ भ्रामक खबरों के कारण उठाया गया होगा।
भाषा प्रचेता माधव
माधव