राजस्थान के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा

राजस्थान के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा

राजस्थान के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा
Modified Date: November 29, 2024 / 11:29 am IST
Published Date: November 29, 2024 11:29 am IST

जयपुर, 29 नवंबर (भाषा) राजस्थान के फतेहपुर में बीती रात न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य में मौसम सामान्य तौर पर शुष्क रहा।

इसके अनुसार बीती रात सबसे कम तापमान सीकर के फतेहपुर में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा पिलानी में 7.5 डिग्री, चूरू में 8.6 डिग्री, भीलवाड़ा में 9.1 डिग्री, जयपुर में 9.3 डिग्री, संगरिया में 9.5 डिग्री, अलवर में 9.6 डिग्री और चित्तौड़गढ़ में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार अजमेर और सिरोही में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा पृथ्वी खारी

खारी


लेखक के बारे में