राजस्थान के सीकर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा

राजस्थान के सीकर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा

राजस्थान के सीकर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा
Modified Date: December 7, 2024 / 02:02 pm IST
Published Date: December 7, 2024 2:02 pm IST

जयपुर, सात दिसंबर (भाषा) राजस्थान में सर्दी धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगी है और यहां बीती रात सबसे कम तापमान सीकर में पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार सुबह तक 24 घंटे की अवधि में न्यूनतम तापमान सीकर में पांच डिग्री सेल्सियस और चूरू में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राज्य के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में भी न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसके अनुसार इस दौरान राज्यभर के प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। संगरिया में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री, पिलानी में 6.3 डिग्री, अलवर में 6.6 डिग्री, करौली में 7.9 डिग्री, श्रीगंगानगर में 8.0 डिग्री, भीलवाड़ा में 8.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 8.7 डिग्री और अजमेर में 8.8 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा।

भाषा पृथ्वी खारी

खारी


लेखक के बारे में