राजस्थान में अधिकांश जगह न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा

राजस्थान में अधिकांश जगह न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा

राजस्थान में अधिकांश जगह न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा
Modified Date: December 16, 2025 / 01:47 pm IST
Published Date: December 16, 2025 1:47 pm IST

जयपुर, 16 दिसंबर (भाषा) राजस्थान में सर्दी का असर लगातार बना हुआ है और राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के जयपुर केंद्र के अनुसार सोमवार रात न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 4.0 डिग्री सेल्सियस और नागौर में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा सीकर में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री, दौसा में 6.2 डिग्री, सिरोही में 6.6 डिग्री और चूरू में 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

राज्य के श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ सहित कई जिलों में मंगलवार सुबह धुंध छाई रही।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य बना रहने की संभावना है, जबकि पूर्वी और पश्चिमी भागों में कुछ स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

भाषा पृथ्वी खारी

खारी


लेखक के बारे में