स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ वशिष्ठ पंचतत्व में विलीन, पत्नी आरती ने वायुसेना की फुल ड्रेस में दी अंतिम विदाई

Ads

स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ वशिष्ठ पंचतत्व में विलीन, पत्नी आरती ने वायुसेना की फुल ड्रेस में दी अंतिम विदाई

  •  
  • Publish Date - March 1, 2019 / 11:58 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

चंडीगढ़ । देश में आज एक तरफ विंग कमांडर अभिनंदन की पाकिस्तान से लौटने की खुशियां मनाई जा रही है तो दूसरी तरफ उनके साथ ही दुर्घटनाग्रस्त एमआई -17 का पायलट स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ वशिष्ठ का अंतिम संस्कार उनके गृहग्राम में किया गया। उनके अंतिम यात्रा में पूरा चंडीगढ़ के लोग उपस्थित हो गए थे।

ज्ञात हो कि बुधवार को बडगाम में दुर्घटनाग्रस्त एमआई -17 चॉपर क्रैश होने से स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ वशिष्ठ को अपनी जान गवानी पड़ी थी। आज वे पंचतत्व में विलीन हो गए। इस दौरान उनकी पत्नी आरती सिंह यूनिफॉर्म में उन्हें अंतिम विदाई दी। जिसे देखकर सभी की आंखे भर आई।उन्होंने पति को इस तरह विदाई दी कि सभी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।

बता दें कि चंडीगढ़ में सेक्टर 25 स्थित शमशान घाट में सिद्धार्थ वशिष्ठ का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। मां-पिता, पत्नी और बहनों ने सैल्यूट करके वीर जवान को विदा किया। वहीं अंतिम विदाई देने के लिए सांसद किरण खेर, पवन बंसल, हरमोहन धवन, सतपाल जैन, मेयर राजेश कालिया, पूर्व मेयर देवेश मोदगिल, डीसी मंदीप बराड़ आदि पहुंचे।