पश्चिम बंगाल में इस वर्ष से राज्य दिवस 20 जून को मनाया जाएगा

Ads

पश्चिम बंगाल में इस वर्ष से राज्य दिवस 20 जून को मनाया जाएगा

  •  
  • Publish Date - June 3, 2026 / 02:31 PM IST,
    Updated On - June 3, 2026 / 02:31 PM IST

कोलकाता, तीन जून (भाषा) पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने बुधवार को कहा कि भाजपा सरकार इस साल से ‘राज्य दिवस’ 20 जून को मनाएगी।

कैबिनेट बैठक के बाद घोष ने कहा कि 1947 में तत्कालीन बंगाल विधानसभा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में एक प्रस्ताव पर हुए मतदान के बाद 20 जून को ‘बंगाल दिवस’ मनाने पर सहमति बनी थी, जिसने बंगाल के विभाजन और पश्चिम बंगाल राज्य के गठन का मार्ग प्रशस्त किया था।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के बाद घोष ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘इस साल से 20 जून को आधिकारिक तौर पर ‘पश्चिम बंगाल दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा।’’

जहां भाजपा 20 जून को ‘पश्चिम बंगाल दिवस’ मनाती रही है, वहीं पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार बांग्ला नववर्ष ‘पोइला बोइशाख’ के दिन पश्चिम बंगाल दिवस का आयोजन करती थी जो हर वर्ष 14 या 15 अप्रैल को पड़ता है।

भाषा खारी नेत्रपाल

नेत्रपाल