आयकर विभाग ने सिविल सर्विसेज की तैयारी कराने वाले कोचिंग संस्थान पर छापा मारा

आयकर विभाग ने सिविल सर्विसेज की तैयारी कराने वाले कोचिंग संस्थान पर छापा मारा

आयकर विभाग ने सिविल सर्विसेज की तैयारी कराने वाले कोचिंग संस्थान पर छापा मारा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: March 9, 2022 8:49 pm IST

नयी दिल्ली, नौ मार्च (भाषा) आयकर विभाग ने कर चोरी के आरोप में बुधवार को सिविल सर्विसेज के अभ्यर्थियों के लिए दिल्ली के कोचिंग संस्थान ‘विजन आईएएस’ से जुड़े परिसर में छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में पूसा रोड स्थित कोचिंग संस्थान के परिसर और कुछ अन्य स्थानों पर यह छापेमारी की गई। छापेमारी पर प्रतिक्रिया के लिए पीटीआई द्वारा कोचिंग संस्थान को भेजे गए ई-मेल का कोई जवाब नहीं मिला।

अधिकारियों ने कहा कि जांच टीम संस्थान के वित्तीय दस्तावेजों और खातों की जांच कर रही है। इस कोचिंग संस्थान के केंद्र अन्य शहरों में भी हैं।

संस्थान हाल में उस समय विवादों में आ गया, जब कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने यह दावा करते हुए विरोध जताया कि एक व्याख्यान वीडियो में हिंदू विरोधी टिप्पणियां की गई थीं, जिसमें संस्थान के एक संकाय सदस्य दिखे थे।

कोचिंग संस्थान ने 28 फरवरी को अपने ट्विटर हैंडल पर एक बयान जारी कर कहा कि वीडियो क्लिप ‘‘विजन आईएएस के एक सम्मानित संकाय सदस्य द्वारा की गई चर्चा का एक छोटा सा अंश है।’’ बयान में कहा गया था, ‘‘विजन आईएएस भारतीय संविधान में निहित लोकाचार और मूल्यों में दृढ़ता से विश्वास करता है और अनजाने में किसी की भावना को ठेस पहुंचाने के लिए गहरा खेद प्रकट करता है।’’

भाषा आशीष दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में