भारत और फ्रांस बृहस्पतिवार को वार्षिक सामरिक वार्ता करेंगे

Ads

भारत और फ्रांस बृहस्पतिवार को वार्षिक सामरिक वार्ता करेंगे

  •  
  • Publish Date - January 6, 2021 / 11:04 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

नयी दिल्ली, 6 जनवरी (भाषा) भारत और फ्रांस बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली में वार्षिक सामरिक वार्ता करेंगे जिसमें द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा होगी। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी ।

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, ‘‘ इस बैठक में भारतीय शिष्टमंडल का नेतृत्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल और फ्रांस के शिष्टमंडल का नेतृत्व वहां के राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार इमैनुअल बोन करेंगे । ’’

मंत्रालय ने कहा है कि दोनों पक्ष द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा करेंगे । बोन अन्य भारतीय अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे ।

गौरतलब है कि भारत और फ्रांस के बीच पिछली सामरिक वार्ता पेरिस में फरवरी 2020 में हुई थी ।

भाषा दीपक दीपक माधव

माधव