India-Pakistan Ceasefire News: सीजफायर के लिए सहमत हुए भारत-पाकिस्तान, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कही ये बात
India-Pakistan Ceasefire News: सीजफायर के लिए सहमत हुए भारत-पाकिस्तान, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कही ये बात

India-Pakistan Ceasefire News
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम की घोषणा की।
- भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने इस युद्धविराम की पुष्टि करते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख को स्पष्ट किया।
- पाकिस्तान ने भी युद्धविराम की पुष्टि की, लेकिन भारत पर किए गए हमलों के लिए माफी नहीं मांगी।
नईदिल्ली: India-Pakistan Ceasefire News दुनिया भर की निगाहें इन दिनों भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर टिकी हुई हैं। दोनों देशों के बीच रिश्तों में हालिया बदलावों ने एक नया मोड़ लिया है, और इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ी खबर दी है। ट्रंप ने दावा किया है कि लंबी बातचीत और मध्यस्थता के बाद भारत और पाकिस्तान ने युद्धविराम पर सहमति जताई है।
India-Pakistan Ceasefire News इसको लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट भी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि 'संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में हुई लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को कॉमन सेंस और बेहतरीन बुद्धिमत्ता का उपयोग करने के लिए बधाई। इस मामले पर आपका ध्यान देने के लिए धन्यवाद!'
— Rapid Response 47 (@RapidResponse47) May 10, 2025
जिसके बाद अब विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने भी एक पोस्ट की है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि 'भारत और पाकिस्तान ने आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनाई है। भारत ने सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद के खिलाफ लगातार दृढ़ और अडिग रुख बनाए रखा है। वह ऐसा करना जारी रखेगा।'
India and Pakistan have today worked out an understanding on stoppage of firing and military action.
India has consistently maintained a firm and uncompromising stance against terrorism in all its forms and manifestations. It will continue to do so.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) May 10, 2025
पाकिस्तान ने भी की सीजफायर की पुष्टि
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार की ओर से एक्स पर पोस्ट करके बताया गया है कि पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमति जताई है। हालांकि उन्होंने भारत पर किए गए नाकाम हमलों की कोशिशों पर माफी नहीं मांगी। उन्होंने आगे दावा करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार, भारत और पाकिस्तान ने मध्यस्थता के बाद युद्धविराम पर सहमति जताई है, जो तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: India and Pakistan agreed for ceasefire, Foreign Minister Dr. S Jaishankar said this

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm