भारत, चीन ने सीमा स्थिति पर रचनात्मक एवं भविष्य उन्मुख वार्ता की
भारत, चीन ने सीमा स्थिति पर रचनात्मक एवं भविष्य उन्मुख वार्ता की
नयी दिल्ली, 28 मई (भाषा) भारत और चीन ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की स्थिति पर ‘‘रचनात्मक’’ और ‘‘भविष्य उन्मुख’’ वार्ता की। दोनों पक्षों ने माना कि सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखने से द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने की दिशा में प्रगति संभव हुई है।
दोनों देशों ने बुधवार को बीजिंग में आयोजित परामर्श एवं समन्वय कार्य तंत्र (डब्ल्यूएमसीसी) की बैठक के दौरान सीमा की स्थिति से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
विदेश मंत्रालय ने बातचीत के एक दिन बाद कहा, ‘‘चर्चाएं रचनात्मक और भविष्य उन्मुख रहीं।’’
मंत्रालय ने कहा, ‘‘दोनों पक्षों ने भारत-चीन सीमा क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया, जिससे द्विपक्षीय संबंधों को धीरे-धीरे सामान्य बनाने की दिशा में प्रगति संभव हुई है।’’
दोनों पक्ष विशेष प्रतिनिधियों की अगली बैठक की ‘‘ठोस तैयारी’’ के लिए मिलकर काम करने पर भी सहमत हुए, जो चीन में आयोजित होनी है।
भाषा गोला रंजन
रंजन

Facebook


