भारत ने अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा की
भारत ने अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा की
नयी दिल्ली, 14 मार्च (भाषा) भारत ने अफगान क्षेत्र में पाकिस्तान के हवाई हमलों की शनिवार को निंदा की और कहा कि अफगानिस्तान की संप्रभुता व क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह सम्मान किया जाना चाहिए।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “भारत अफगानिस्तान के क्षेत्र में पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा करता है, जिनके कारण कई नागरिकों की मौत हुई है और नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान हुआ है।”
उन्होंने कहा, “यह पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई उकसावे की एक और कार्रवाई है, जो अफगानिस्तान की संप्रभुता के विचार के खिलाफ रही है।”
जायसवाल ने अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हवाई हमले के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में यह बात कही।
उन्होंने कहा, “भारत एक बार फिर यह दोहराता है कि अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह सम्मान किया जाना चाहिए।”
पाकिस्तानी सेना ने हालिया कुछ हफ्तों में अफगानिस्तान में हवाई हमले किए हैं।
भाषा जोहेब नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


