नई दिल्ली, 20 जुलाई (भाषा) भारत में 125 दिन में कोविड-19 के एक दिन में सबसे कम 30,093 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,11,74,322 हो गए।
पढ़ें- CBSE 10 Board Result date 2021 : CBSE 10वीं बोर्ड क…
देश में 374 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,14,482 हो गई, पिछले 111 दिन में सामने आए ये संक्रमण के सबसे कम मामले हैं।
पढ़ें- यूट्यूब भारतीय वीडियो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म सिमसिम का…
वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 4,06,130 हो गई है, जो पिछले 117 दिन में सबसे कम है। यह कुल मामलों के 1.30 प्रतिशत हैं। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 15,535 कमी आई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.37 प्रतिशत है।
पढ़ें- नक्सलियों ने अपने पूर्व साथी को उतारा मौत के घाट, इ…
आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 44,73,41,133 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 17,92,336 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।
पढ़ें- Ganjbasoda accident latest Update : गंजबासौदा हादसे…
देश में नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 1.68 प्रतिशत है। यह पिछले 29 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम है। नमूनों में संक्रमण की पुष्टि की साप्ताहिक दर 2.06 प्रतिशत है। अभी तक कुल 3,03,53,710 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है।