भारत में अबतक कोविड-19 टीके की 133.79 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं

भारत में अबतक कोविड-19 टीके की 133.79 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं

भारत में अबतक कोविड-19 टीके की 133.79 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: December 13, 2021 9:37 pm IST

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (भाषा) राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत अबतक देश में 133.79 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। सोमवार को शाम सात बजे तक 60 लाख से अधिक खुराक दी गई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि एक दिन में दी गई इन खुराकों की संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है क्योंकि अंतिम आंकड़ों का संकलन देर रात तक होगा।

गौरतलब है कि देश में 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई थी। भारत में एक मई से 18 साल से अधिक आयु के लोगों को कोविड टीका लगाने का कार्य शुरू किया गया था।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश


लेखक के बारे में