भारत में अबतक कोविड-19 टीके की 133 करोड से अधिक खुराक दी गई : सरकार
भारत में अबतक कोविड-19 टीके की 133 करोड से अधिक खुराक दी गई : सरकार
नयी दिल्ली, 11 दिसंबर (भाषा) राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत अबतक देश में 133 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है जिनमें से करीब 81 खुराक शनिवार को दी गई। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।
मंत्रालय ने बताया कि एक दिन में दी गई इन खुराकों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है क्योंकि अंतिम आंकड़ों का संकलन देर रात तक होगा।
गौरतलब है कि देश में 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई थी। भारत में एक मई से 18 साल से अधिक आयु के लोगों को कोविड टीका लगाने का कार्य शुरू किया गया था।
भाषा धीरज माधव
माधव

Facebook


