नयी दिल्ली, 28 सितंबर (भाषा) भारत और कजाखस्तान की सेनाएं 28 सितंबर से 11 अक्टूबर तक आयोजित संयुक्त सैन्य अभ्यास में भाग लेंगी।
इस संयुक्त सैन्य अभियान का उद्देश्य आपसी तालमेल बढ़ाना और संयुक्त आतंकवाद रोधी अभियानों को अंजाम देने की क्षमताओं को मजबूत करना है।
अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान में दोनों देशों के सैन्य दल अभ्यास के दौरान सीखी गई रणनीतियों, तकनीकों और प्रक्रियाओं को “काल्पनिक आतंकवादी खतरे” के खिलाफ संयुक्त रूप से लागू करेंगे।
भारतीय सशस्त्र बलों का 60 सदस्यीय दल सोमवार को ‘अभ्यास काजिंद-2026’ के नौवें संस्करण में हिस्सा लेने के लिए कजाखस्तान के ओस्केमेन रवाना हुआ। भारतीय दल में मुख्य रूप से गढ़वाल राइफल्स की एक बटालियन के जवान शामिल हैं।
दल में इसके अलावा भारतीय वायुसेना के कर्मी भी इसमें हिस्सा ले रहे हैं।
भाषा जितेंद्र नरेश
नरेश