भारत ने अजरबैजान में अपनी संस्कृति और विरासत को बढ़ावा देने के लिए ‘बाकू इवनिंग्स’ की शुरुआत की

भारत ने अजरबैजान में अपनी संस्कृति और विरासत को बढ़ावा देने के लिए 'बाकू इवनिंग्स' की शुरुआत की

भारत ने अजरबैजान में अपनी संस्कृति और विरासत को बढ़ावा देने के लिए ‘बाकू इवनिंग्स’ की शुरुआत की
Modified Date: February 21, 2026 / 08:01 pm IST
Published Date: February 21, 2026 8:01 pm IST

नयी दिल्ली, 21 फरवरी (भाषा) अजरबैजान में भारतीय दूतावास ने ‘बाकू इवनिंग्स’ नामक एक नई सांस्कृतिक श्रृंखला शुरू की है, जिसका उद्देश्य अजरबैजान में आकर्षक सामुदायिक कार्यक्रमों के माध्यम से देश की संस्कृति, शिक्षा, कला और विरासत को बढ़ावा देना है।

दूतावास के एक अधिकारी ने बताया कि 20 फरवरी को आयोजित उद्घाटन समारोह में दोनों देशों के बीच लोगों के आपसी संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से संस्कृत और हिंदी भाषाओं का उत्सव मनाया गया।

इस कार्यक्रम में कई अतिथियों ने भाग लिया, जिनमें ‘अजरबैजान यूनिवर्सिटी ऑफ लैंग्वेजेज’ में संस्कृत और हिंदी के लेक्चरर ध्रुव त्रिवेदी और उनके कुछ छात्र शामिल थे।

अधिकारी ने कहा कि ‘बाकू इवनिंग्स’ का उद्देश्य सार्थक सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना और भारत व अजरबैजान के बीच लोगों के आपसी संबंधों को मजबूत करना है।

भाषा

शुभम रंजन

रंजन


लेखक के बारे में